सहारनपुर, जनवरी 16 -- प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। इस वारदात में शामिल हत्यारोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव शिमलाना में बीते 23 अगस्त की रात मन्टू (35) पुत्र मोहर सिंह की घर के बाहर गली में चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई संदीप ने पड़ोसी सौरभ पुत्र मुकेश, मुकेश पुत्र प्रकाश व संजीव पुत्र प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन बाद ही पुलिस ने हत्यारोपी सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस जांच में मन्टू हत्याकांड में मृतक की पत्नी पूजा की संलिप्ता सामने आई। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक की पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुछताछ में मृतक चौकान्ने वाला खुलासा सामने...