सहारनपुर, मार्च 20 -- सहारनपुर थाना बेहट क्षेत्र में दो दिन व्यापारी की ईंटों से कुचलकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बुधवार को पुलिस ने दो अभियुक्तों मामा व भांजे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक सतीश की पत्नी पर आरोपियों ने अश्लील टिप्पणी कर दी थी। इस पर मृतक ने जब इसका विरोध किया तो मामा-भांजे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। बेहट कस्बे के मोहल्ला माजरी निवासी सतीश पुत्र ओमप्रकाश की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी थी। उसका शव एक कॉलोनी में खाली प्लाट में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की थी। मृतक के भाई ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुई रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ उन दोनों का इस कत्ल से कोई लेना देना नहीं। परिजनों ने मोहल्ला माजरी निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.