गढ़वा, जून 28 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। विशुनपुरा थानांतर्गत के सरांग गांव में रेखा देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतका की हत्या के मामले में आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी विकेश चंद्रवंशी को अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की ली है। उन्होंने बताया कि राकेश चंद्रवंशी की पत्नी रेखा देवी का शव 24 जून को बरामद किया गया था। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतका 22 जून की रात लगभग 11 बजे घर से डोरी चुनने के लिए निकली थी। उसके बाद वह घर लौटकर न...