मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- भौराकलां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मासूस समद की हत्या का खुलासा कर दिया है। कुकर्म का विरोध करने पर चार आरोपियों ने मासूम बच्चे की रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी। पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग है, जिन्हे पुलिस अभिरक्षा लेकर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। एक आरोपी को पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या होना बताया गया है। भौराखुर्द निवासी जमील का सात वर्षीय बेटा समद मंगलवार शाम घर के बाहर खेलता हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बुधवार को बच्चे का शव नजदीक ईख के खेत में पडा मिला। बच्चे की गर्दन पर चोट के निशान थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में भौराकलां...