हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई/सांडी। बरौली गांव में ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरी हुई भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नौ फरवरी की रात बरौली गांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, बिलग्राम क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सांडी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को लगाया गया था। शुक्रवार की देर रात संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सेमरा चौराहा रोड पर परसापुर से कतलपुरवा जाने वाले मार्ग पर माधौगंज थानाक्षेत्र के खधेहरिया खंजानपुर निवासी शरद कुमार वर्मा उर्फ लाला वर्मा, बिलग्राम कोतवाली क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.