नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Anthem Biosciences IPO: अगर आप किसी आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आने वाले सप्ताह में बैक टू बैक कई कंपनियों के इश्यू निवेश के लिए ओपन हो रहे हैं। इनमें से एक एंथम बायोसाइंसेज का आईपीओ भी है। एंथम बायोसाइंसेज का आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में 16 जुलाई तक पैसे लगा सकेंगे। एंकर निवेशक 11 जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी का आईपीओ 3,395 करोड़ रुपये का है।क्या है डिटेल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित इश्यू पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, जिसके तहत प्रमोटर्स, निवेशक और अन्य शेयरधारक 3,395 करोड़ रुपये तक को शेयर बेचेंगे। कंपनी को इस इश्यू से कोई राशि नहीं मिलेगी और पूरी आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी। एंथम इनोवेशन और प्रौद्योगिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.