मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- साहेबगंज। साहेबगंज हाईस्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे लीग मैच में खुर्शीद इलेवन ठिकहां मोतीपुर ने अयान इलेवन मेहसी को 79 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खुर्शीद इलेवन ठिकहां की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अयान इलेवन मेहसी 19.1 ओवरों में 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। मो. एजाज ने अंशु मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार, जिला पार्षद ई. राजेश सहनी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...