बुलंदशहर, फरवरी 1 -- क्षेत्र के ज्ञानलोक कालोनी निवासी साक्षी राघव चित्रकार हैं। वह बचपन से ही पेंटिंग के जरिए अपनी आवाज लोगों तक पहुंचा रही हैं। साथ ही वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुकी हैं। जिस पर उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। शनिवार को खुर्जा के श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें साक्षी राघव ने मां की सुंदर पेंटिंग बनाई। साथ ही उसे मंदिर समिति के पदाधिकारियों को भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...