मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- रेलवे रोड स्थित नगर पालिका के शेल्टर होम को खुर्जा की एनजीओ शंखनाद सेवा संस्था ने संचालन शुरू कर दिया है। शंखनाद सेवा संस्था को नगर पालिका ने पांच साल तक शेल्टर होम चलाने का टेंडर दिया है। इसके लिए नगर पालिका करीब 5.82 लाख रुपए खर्च करेंगी। नगर पालिका का रेलवे रोड पर शेल्टर होम बनाया गया है। इस शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता है। निर्माण के दौरान यहां पर सामूहिक रसोई भी बनाई गई। 31 दिसम्बर 2018 में आदर्श सेवा समिति को शेल्टर होम को चलाने का ठेका दिया गया। पिछले करीब सात साल से आदर्श सेवा समिति शेल्टर होम का संचालन करती आ रही है। करीब दो साल पहले प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने शेल्टर होम चलाने से हाथ खडे कर दिए थे, लेकिन पालिका प्रशासन के अनुरोध पर उनके द्वारा शेल्टर होम का संचालन किया जा रहा है। उधर नगर पाल...