गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले के 2.5 लाख पशुओं को खुरहा व मुंहपका जैसे खतरनाक रोग से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। पशुपालन विभाग ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर टीकाकरण को लेकर पंचायतवार टीकाकर्मियों की तैनाती कर दी है। जगह-जगह पर विशेष कैंप लगाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कई पंचायतों में टीकाकरण की शुरुआत कर दी गई है, जो 21 फरवरी तक चलेगा।पशुपालन विभाग के अनुसार खुरहा-मुंहपका पशुओं में होने वाला अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है। यह संक्रमण मुख्य रूप से गाय, भैंस, भेड़ और बकरियों में तेजी से फैलता है। रोग लगने के बाद पशुओं में तेज बुखार, मुंह में छाले, अधिक लार गिरना, खुर में घाव, लंगड़ापन, भूख की कमी, दूध में गिरावट और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई बार देखरेख व इलाज के अभाव में पश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.