सहारनपुर, जनवरी 21 -- क्षेत्र में खुरपका रोग तेजी से पैर पसार रहा है। खुरपका रोग के कारण पांच मवेशियों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र के गांव फतेहचंदपुर में मवेशियों में खुरपका रोग काफी दिनों से फैला हुआ है। पशुपालन विभाग ने इसकी रोकथाम के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। खुरपका का रोग फैलने के कारण पशुपालक परेशान है। किसान मवेशियों के आसपास चूने का छिड़काव भी कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी बीमारी नियंत्रण में नहीं आ रही है। खुरपका रोग के कारण पशुपालक पिकन, बीरम, मुकेश, कलीराम, ईसम सिंह के मवेशियों की मौत हो चुकी है। मवेशियों की मौत के बाद पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालकों का कहना है कि खुरपका रोग बरसात के दिनों में होता है लेकिन भीषण सर्दी में यह रोग पता नहीं कैसे मवेशियों में आ गया है। ग्रामीणों ने मवेशियों का टीकाकरण कराने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.