चंदौली, दिसम्बर 13 -- सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड के बलारपुर, ईटवा, दुर्गापुर, सकलडीहा, गोहदा सहित विभिन्न गांवों में पशुओं को खुरपका-मुहपका रोग से पशुपालक परेशान है। पशु पालक मुन्नीलाल यादव, सिंटू, अखिलेश आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से कोई सुविधा नहीं होने पर पशुओं को समस्या हो रही है। पशु चिकित्सालय पहुंचने पर कोई परामर्श या आश्वासन नहीं मिल रहा है। गांवों में टीकाकरण कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...