औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। जनपद में गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए गुरुवार से नि:शुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर ककोर से जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सातवें चरण के अभियान में शामिल 1962 मोबाइल वेटनरी एंबुलेंस और सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम ने पशुपालकों से अपील की कि टीकाकरण टीमें जब उनके घर-द्वार पहुंचें, तो अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं और टीमों को पूरा सहयोग दें, ताकि पशु खुरपका-मुंहपका की चपेट में आने से बच सकें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विशन सिंह विकल ने बताया कि जनपद में 13 टीकाकरण टीमें बनाई गई हैं, जो 22 जनवरी से 10 मार्च तक 45 दिनों तक घर-घर जाकर पशुओं का ...