बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। पालतू पशुओं में खुरपुका-मुंहपका रोग बेलगाम हो रहा है। गांव-गांव खुरपुका-मुंहपका फैल रहा है और पशु बीमार हो रहे हैं। उपचार के लाले हैं पशुपालन विभाग मौके पर जा नहीं रहा है और पशुओं का उपचार पशुपालकों को प्राइवेट डाक्टरों से कराना पड़ रहा है। पशुपालन विभाग ने अब गंभीरता दिखाई है और शासन से तीन लाख वैक्सीन मंगवाई है। जिससे टीकाकरण किया जायेगा। जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा दो महीने पहले खुरपुका-मुंहपका का टीकाकरण कराया जा चुका है। इसके बाद भी खुरपका-मुंहपका रोग फैल गया है। जहां-जहां वैक्सीनेशन किया है वहां भी पशु संक्रमित निकल रहे हैं। गांव-गांव पशु बीमार हैं और खुरपुका-मुंहपका रोग बेलगाम होता जा रहा है। जबकि पशुपालन विभाग बार-बार दावा कर रहा है। विभाग की ओर से करीब आठ लाख से अधिक पशुओं में टीकाकरण भी हो चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.