कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पशुधन की सुरक्षा को लेकर सोमवार की दोपहर नगर के पूर्वी बाईपास स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी, एआईटी कार्यकर्ता व टीकाकरण कार्यकर्ता सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका बीमारी के सातवें चरण के टीकाकरण अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.नेम कुमार ने बताया कि यह अभियान 22 जनवरी से शुरू होकर 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सभी गोवंशीय (गाय) एवं महीषवंशीय (भैंस) पशुओं का टीकाकरण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। उन्ह...