संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझरिया पठान के बनकटा में सोमवार को मोबाइल वेटरनरी डायल 1962 टीम ने पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डायल 1962 पर तैनात पशु चिकित्सक डॉ. बृजेश सिंह और सहयोगी सूरज कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान पशुओं को खुरपका-मुंहपका सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। बीमार पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार भी प्रदान किया गया। टीकाकरण अभियान में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की इस सुविधा की सराहना की। चिकित्सक टीम ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव और खान-पान पर गहन जानकारी भी दी। इस दौरान डॉ. बृजेश सिंह, सूरज कुमार और लाल जी यादव सहित बुधिसागर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.