शामली, जनवरी 14 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोल्डड्रिंक की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान एक्सपायरी तिथि की कोल्ड ड्रिंक भी पाई गई। गांव खुरगान में स्थित एक कोल्डड्रिंक की दुकान की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत हुई थी। आरोप था कि एक्सपायरी तिथि की कोल्डड्रिंक बेची जा रही है। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बताया जा रहा है कि कुछ एक्सपायरी तिथि की कोल्डड्रिंक दुकान से मिली है, जिन्हें नष्ट कराया गया है। इसके अलावा नमूने भी विभाग द्वारा लिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...