अलीगढ़, फरवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जवां थाना क्षेत्र में नौ साल पहले बालिका से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार होते हुए फरार हुआ मुल्जिम मंगलवार को खुद ही अदालत में हाजिर हो गया। एडीजे पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत ने दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पूरी रकम पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में देने के आदेश दिए हैं। विशेष लोक अभियोजक लव कुमार बंसल व संजय शर्मा ने बताया कि जवां क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि चार अगस्त 2017 को उनकी 10 साल की बेटी को पड़ोसी जितेंद्र प्रसाद खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया था। परिजन बालिका को तलाशते हुए मकान में पहुंचे। वहां जितेंद्र किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.