प्रयागराज, जनवरी 28 -- गोविंदपुर में 11 केवी केबल चोरी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाई और चोरों का सुराग लगा लिया। इस प्रकरण में कार्रवाई के लिए शिवकुटी थाने में तहरीर दी गई है। गोविंदपुर में अमिताभ बच्चन पुलिया के पास अंडरग्राउंड लाइन डालने के लिए 11 केवी केबल का एक ड्रम रखा गया था, जिसमें करीब 500 मीटर केबल थी। 27 जनवरी को केबल सुरक्षित देखी गई थी, लेकिन 28 जनवरी को जब कर्मचारी काम करने पहुंचे तो केबिल गायब मिली। बिजली विभाग के अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। फुटेज में सामने आया कि हाइड्रा मशीन की मदद से केबल को एक पिकअप वाहन पर लादकर ले जाया गया। फुटेज से वाहन का नंबर मिल गया। अवर अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि वाहन नंबर को ऑनलाइन एप के माध्यम से चेक किया गया, जिससे गाड़ी मालिक का नाम जितेंद्र कु...