कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दूसरे दिन बुधवार को कटिहार जिले की पंचायतों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार खुद कई पंचायतों में पहुंचकर रजिस्ट्री कार्य का जायजा लेते नजर आए। डीएम के साथ अपर समाहर्ता डॉ विनोद कुमार सदर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।अधिकारियों की मौजूदगी से न सिर्फ व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही, बल्कि किसानों में यह संदेश भी गया कि फार्मर रजिस्ट्री अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की कुंजी बन चुकी है। जिले की सभी 231 पंचायतों में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत सुबह से ही रजिस्ट्री केंद्रों पर किसानों की कतारें लगी रहीं। आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी के साथ किसान प...