बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- खुद भी खाएं फाइलेरियारोधी दवा, दूसरों को भी करें प्रेरित 11 प्रखंडों में आज से एमडीए शुरू, 20 लाख लोगों को खिलाई जाएंगी दवाएं 844 टीम पहुंचेगी घर-घर, 82 सुपरवाइजर करेंगे मॉनिटरिंग 27 तक चलेगा अभियान, 11 को जीविका दीदियों के लिए मेगा कैंप फोटो : सीएस एमडीए : सदर अस्पताल में सोमवार को एमडीए अभियान के लिए जागरूकता रथ को रवाना करते सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। खुद भी खाएं फाइलेरियारोधी दवा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला के बिहारशरीफ, सरमेरा समेत चयनित 11 प्रखंडों में मंगलवार से 27 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) चलेगा। इस दौरान 19 लाख 98 हजार 750 लोगों को दवा खिलायी जाएगी। सदर अस्पताल में सोमवार को एमडीए अभियान की जानकारी देते हुए सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इसके लिए ...