अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शहर का मुख्य एटा चुंगी मार्ग अतिक्रमण की जद में है। नौरंगाबाद पुल पार करने के बाद एटा चुंगी चौराहे पहुंचना आसान नहीं है। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से जूझकर ही आगे बढ़ा जा रहा सकता है। ऐसे में चौराहे के पास पुल निर्माण के चलते और ज्यादा स्थिति बिगड़ी हुई है। रविवार को विद्युत पोल पर हुए काम से भी यातायात प्रभावित हो रहा था। बिना किसी सुरक्षा के कर्मचारी पोल पर काम कर रहा था। नीचे से यातायात निकल रहा था। रविवार को दोपहर एक बजे करीब एटा चुंगी चौराहे पर एक तरफ पुल निर्माण का काम चल रहा था। बचे हुए सकरे रास्ते से वाहन निकल रहे थे। उसी दौरान विद्युत पाले पर काम करने के लिए एक युवक ने लकड़ी की सीढ़ी लगाई और ऊपर पोल पर चढ़ गया। कमर में बेल्ट नुमा रस्सी का हुक पोल में फंसाया और लटक कर काम करना शुरु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.