भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिना ड्यूटी किए मायागंज अस्पताल के पैथोलॉजी की नर्स प्रतिमा कुमारी-6 को तीन साल तक करीब 28 लाख रुपये वेतन व इंक्रीमेंट देने के मामले में अधीक्षक कार्यालय के बाबू बुरी तरह से फंस चुके हैं। ऐसे में इनके खिलाफ रिकवरी से लेकर विभागीय कार्यवाही होगी। विभागीय सूत्रों की माने तो इस मामले में अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के दोनों बाबू अब स्टाफ नर्स प्रतिमा कुमारी-6 पर दबाव बना रहे हैं कि वह वेतन उठा चुकी करीब 28 लाख रुपये वापस कर दे। कहा जा रहा है कि इसमें वह दस लाख रुपये का चेक दे भी चुकी है, लेकिन इसका खुलासा अब मंगलवार को ही हो सकेगा। हालांकि अस्पताल के टॉप पदाधिकारियों की माने तो इस मामले में रिकवरी अधीक्षक कार्यालय के दोनों बाबुओं पर होगी। हां, दोनों क्लर्क पर जहां बड़ी कार्रवाई पटना से हो सकती है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.