रुद्रपुर, जनवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खुद पर हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र एवं पार्षद सौरभ बेहड़ को मुकदमे में नामजद कर दिया है। मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र की धारा 120बी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इलाज की सत्यता जांचने के लिए सीएमओ से पत्राचार किया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिछले रविवार की रात पार्षद सौरभ बेहड़ पर बिना नंबर प्लेट बाइक सवार तीन युवकों ने हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गए थे और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बुधवार देर रात सिडकुल रोड से तीन आरोपियों वंश कुमार, बादशाह और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह हमला उन्होंने आदर्श कॉलोनी निवासी इंदर नारंग के कहने पर किया था। जब पुलिस ने इंदर से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.