ढाका, मार्च 21 -- बांग्लादेश में बीते साल सत्ता में हुई उथल-पुथल के बाद से स्थिति अब तक संभल नहीं पाई है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पास हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार पर कोई जवाब नहीं है। बीते महीने सेना ने सरकार को चेता दिया था कि यही हाल रहा तो सेना को ही जिम्मेदारी संभालनी होगी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत से वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे बांग्लादेश को इस महीने भारत ने बड़ा झटका दिया था। शेख हसीना पर चल रहे कई आपराधिक मुकदमों के बीच शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को बैन करने की खबरें भी आई थीं। हालांकि अब मोहम्मद यूनुस के सुर बदले हुए लग रहे हैं। मोहम्मद यूनुस के प्रेस विंग ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.