इटावा औरैया, फरवरी 15 -- जसवंतनगर। नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 अहीर टोला में जल निकासी की समस्या के बीच महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयं नाली व जलभराव में उतरकर सफाई कार्य करने पर सभासद संजीव कुमार यादव को नगर के समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में सम्मानित किया गया। प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह समाजहित के कार्यों में स्वयं आगे आए। बताया गया कि वार्ड में जलभराव की समस्या के कारण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को परेशानी होती है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए स्वयं सफाई कार्य किया गया, जिसकी स्थानीय स्तर पर सराहना की गई। फोटो-15 सभासद को सम्मानित करते समाजसेवी व अन्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.