नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधी ने खुद को सहपाठी होने का दावा कर एक व्यक्ति से संपर्क किया। उसने मेडिकल इमरजेंसी बताकर पीड़ित से कई बैंक खातों में साढ़े छह लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने पीड़ित को रकम वापस करने के नाम पर फर्जी एसएमएस भी भेजे। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी निवासी जय प्रकाश सैनी ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर को उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सहपाठी अनिल सक्सेना होने का दावा किया। इस पर उन्हें संदेह हुआ, लेकिन जब उसने स्कूल के समय इस्तेमाल होने वाले उपनाम के बारे में बात की तो उन्हें विश्वास हो गया। उसने कहा कि उसका एक रिश्तेदार मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रहा है। बैंक की सीमा समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.