नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर सेक्टर-22 निवासी व्यक्ति से 64 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पीड़ित को फंसाया। यही नहीं, उसको शेयर बाजार में निवेश का प्रशिक्षण भी दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने तीन कथित नामजद ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-22 निवासी गौरव मोहन ने पुलिस को शिकायत दी कि एक व्यक्ति ने 31 जनवरी को उन्हें वाट्सऐप कॉल की और अपना नाम डॉ. विवेक बताया। कॉलर ने खुद को शेयर बाजार ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताया और सेबी में रजिस्टर्ड निवेशक होने की बात कही। कॉलर ने गौरव को अपने लच्छेदार बातों में उलझाया और निवेश करने के लिए मना लिया। उन्हें निवेश कैसे करना है, इसके लिए विवेक ने गौरव को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया। विवेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.