भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से साइबर अपराधियों ने 92 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए युवती गुलाफसा परवीन अपने परिजनों के साथ बुधवार को साइबर थाना पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। उसने खुद को मेरा रिश्तेदार बताया। उसके बाद परिवार के सदस्य के बीमार होने की बात कह पैसे की मदद करने को कहा। उसकी बातों में आकर युवती ने उसे पैसे ट्रांसफर कर दिए। परिवार के सदस्यों को जब युवती ने सारी बात बताई तो पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। वह अपनी शिकायत लेकर लोदीपुर थाना गई जहां से उसे साइबर थाना भेजा गया। परिजन ने बताया कि मंगलवार को भी वे साइबर थाना आए थे। परिवार की पूरी जानकारी उसके पास थी कॉल करने वाले ने युवती से बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.