हरिद्वार, मार्च 11 -- डिजिटलीकरण की इस दुनिया में स्कैम,फ्रॉड ने अपनी एक अलग जगह बना ली है। एआई आने के बाद से तो ये ठग और एक्टिव हो गए हैं। इसके अलावा भी कई ठग छद्म भेष बनाकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं। ताजा मामला हरिद्वार का है।यहां एक शख्स ने खुद को आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह का सचिव बताकर धोखाधड़ी की है। हरिद्वार पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे एक होटल से अरेस्ट किया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपी अमरिंदर सिंह (35) निवासी नजुशाह,फिरोजपुर,पंजाब को हरिद्वार के खड़खड़ी में एआरटीओ चौराहे के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को होटल के रिसेप्शनिस्ट विशाल पोखरियाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति खुद को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.