लखनऊ, दिसम्बर 29 -- साइबर जालसाजों ने एक डॉक्टर को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के निवासी डॉक्टर के मुताबिक, 24 दिसंबर की दोपहर उनके पास अनजान नंबर से फोन कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसने धमकी देते हुए कहा कि, उनकी अश्लील वीडियो उसके पास हैं। वह इन अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। यह सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए। साइबर ठग ने आत्म सम्मान बचाने के बदले पीड़ित से रुपये की डिमांड की। घबराए चिकित्सक ने कई बार में ठग के दिए गए तीन बैंक खातों में तीन लाख रुपये भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद भी ठग उनसे और अधिक रुपए की मांग करने लगा। इस पर उन्हें संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.