कुशीनगर, फरवरी 19 -- कुशीनगर। जिले के मोतीचक ब्लॉक के लक्ष्मीपुर गांव की करीब 77 वर्ष की एक वृद्ध महिला को कागज में मार दिया गया है। इसकी वजह से वह करीब डेढ़ साल से विधवा पेंशन से वंचित है। यह महिला न केवल खुद को जीवित साबित करने के लिए महीनों से जद्दोजहद कर रही है, बल्कि विभाग पेंशन देने से भी मना कर दिया है। पूर्व में पेंशन का लाभ लेती रही इस महिला को नए सिरे से आवेदन करने के लिए कहा गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट में अपने बेटे के साथ मिली कैलाशी देवी पत्नी रामउग्रह ने बताया कि वह लक्ष्मीपुर गांव की निवासी हैं। उनके पास आधार कार्ड सहित जरुरी सभी दस्तावेज हैं, जिसके आधार पर पूर्व में विधवा पेंशन मिलता रहा है। डेढ़ साल पहले उनका पेंशन आना बंद हो गया। जब जिला प्रोबेशन कार्यालय से जानकारी लेने पहुंचीं तो बताया गया कि रिपोर्ट में उन्हें मृत बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.