सीवान, फरवरी 7 -- बड़हरिया। प्रखंड के मालवीय नगर स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी द्वारा शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जयंती समारोह का आयोजन कर भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप्रज्वलित के किया गया। जिसके मुख्यअतिथि पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष छोटन कुमार एवं ब्रह्मकुमारी बहनों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सजे धजे रथ पर विराजमान शिवलिंग के साथ भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। रथ पर ब्रह्मकुमारी की प्रधान बहन सवार थीं। जबकि सैकड़ों बहनें हाथों में ब्रह्मकुमारी का ध्वज लेकर साथ चल रही थीं। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। जिस दौरान खुद को जानो और परमात्मा को पहचानो का संदेश दिया गया। बहनों ने बताया कि परमात्मा अजन्मा, अविनाशी और सर्वधर्म मान्य है। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...