खगडि़या, जनवरी 28 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी राको गांव में सिर में गोली मारकर एक 15 वर्षीय छात्र ने गत रविवार की रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओमराज कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह देर शाम गांव में ही सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम से वापस घर आया हुआ था। इसके बाद घर आने के बाद वह अपना कमरा बंद कर उसने अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हालांकि उन लोगों को इसकी जानकारी तब मिली जब रात का खाना खाने के लिए खोजने के दौरान कमरा भीतर से बंद था। उन लोगों ने कमरा का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा ओमराज का शव पड़ा हुआ था। हालांकि परिजनों ने बताया कि ओमराज के दादा की दोनों किडनी फेल होने के कारण उसकी तबीयत काफी खराब थी। वे लोग इस परेशानी में फंसे हुए थे। जिसके कारण उन लो...