फिरोजाबाद, मार्च 29 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में ठेकेदार की प्रताड़ना से क्षुब्ध खुद को आग लगाने वाले श्रमिक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हिमायूंपुर निवासी 28 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र योगेंद्र थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित उमा ग्लास में काम करता था। उसका ठेकेदार गणेश दत्त शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। उसने 17 मार्च को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बाद में वह नाले में कूद गया था। लोगो ने उसे नाले से निकाला था। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका आगरा में उपचार चल रहा था। उसकी गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.