देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून में एक 30 वर्षीय युवक ने कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद वह मां और भाई के साथ रहता था। अभी तक अविवाहित था और कुछ समय से मानसिक तनाव में था। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मृतक की पहचान सिद्धांत ममगईं (30) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गल्जवाड़ी (घंघोड़ा) इलाके में रविवार रात सिद्धांत ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। कुछ समय बाद कमरे से धुआं उठता देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। तब तक आग की चपेट में आने से सिद्धांत की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कोरी ठंड के बीच बारिश की नई तारीख, मौसम विभाग की एक और भविष्यवाणी यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की सांसद निधि यूपी में बांट रहे, दरियादिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.