लखनऊ, अक्टूबर 10 -- खुद को आईजी बताकर जालसाज ने फैजुल्लागंज में रहने वाली एक महिला को फंसाकर दोस्ती कर ली। उसकी बेटी के आधार कार्ड में पिता का नाम बदलवाकर अपना डलवा दिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक पीड़िता फैजुल्लागंज की रहने वाली है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2022 में वह पुलिस रेडियो कॉलोनी गई थी। वहां पर उनकी मुलाकात बरेली के वीर सावरकर नगर चौराहे के पास मिथिलापुर के रहने वाले चंद्रपाल से हुई। चंद्रपाल ने बताया कि वह पुलिस विभाग में आईजी के पद पर कार्यरत हैं। इस पर पीड़िता ने रुपयों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति से चल रहे विवाद के बारे में बताया। चंद्रपाल ने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद चंद्रपाल का घर तक आना जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.