जौनपुर, फरवरी 25 -- जलालपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर के अंदर ही कमरे में एक दूध व्यवसायी ने खूद के असलहे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का बताया गया, हालांकि पुलिस अन्य भी कई पलहुओं पर जांच कर रही है। मझगवां खुर्दगांव निवासी 48 वर्षीय संजय यादव सोमवार की रात करीब दस बजे अपने नए घर से पुराने घर पहुंचे। परिजनों के माध्यम से पुलिस को जो जानकारी मिली उसमें पता चला कि वह बिना किसी को कुछ बताए या बोले सीधे दूसरे तल पर अपने कमरे में पहुंचा। वहां दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बाद में उसने अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। घटना के समय सभी परिजन ए...