मॉस्को, अगस्त 21 -- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को साफ शब्दों में कहा कि भारत रूस का सबसे बड़ा तेल आयातक नहीं है और इस मुद्दे पर अमेरिका के तर्कों से वे "हैरान" हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर रूस से तेल खरीद बंद करने का दबाव बना रहे हैं। मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद जयशंकर ने कहा, "हम रूस के सबसे बड़े तेल खरीदार नहीं हैं। चीन है। हम रूस से सबसे ज्यादा एलएनजी आयात करने वाले देश भी नहीं हैं। इस मामले में यूरोपीय संघ सबसे आगे है। 2022 के बाद रूस के साथ व्यापार में सबसे ज्यादा वृद्धि भी भारत की नहीं हुई है, बल्कि दक्षिण के कुछ अन्य देशों की हुई है।" जयशंकर ने आगे कहा कि अमेरिका ने ही बीते कुछ वर्षों से भारत को वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.