फतेहपुर, फरवरी 8 -- जहानाबाद। नगर के साढ़ मार्ग स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जहां दीपू तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। नगर अध्यक्ष रामकेश यादव ने कहा कि जलनिगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के नाम पर कई स्थानों पर मार्गों को खोद कर छोड़ दिया है। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ ही आम राहगीर आए दिन चुटहिल हो रहे हैं। कहा कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई जाती तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कैलाश बाबू, अनवर यादव, जव्वाद हुसैन, रामकुमार, धर्मराज उत्तम, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.