भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा बुधवार को मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में क्रांतिकारी वीर शहीद खुदीराम बोस की 137वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि खुदीराम बोस एक सच्चे देशभक्त और महान क्रांतिकारी थे। मुख्य अतिथि अजय शंकर प्रसाद ने कहा कि बेहद कम उम्र में फांसी चढ़कर भी खुदीराम बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया। मौके पर रंजन कुमार राय, राजेश कुमार, संतोष कुमार ठाकुर, हिमांशु शेखर, चंदन कुमार, गोपाल प्रसाद, नवल किशोर सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...