लोहरदगा, जनवरी 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। बाबा दुखन शाह (लोहरदगा शरीफ) का सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ शुक्रवार अहले सुबह संपन्न हुआ।उर्स के दूसरे दिन गुरुवार के महफिल-ए-कव्वाली में ख़ुदा की दुआ,राष्ट्रभक्ति, मोहब्बत और इंसानियत के पैग़ाम से सराबोर कर दिया। अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा एवं उर्स इंतजामिया कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कव्वाली मुकाबले में पूरी रात तक बड़ी संख्या में जायरिनों और श्रोता मौजूद रहे। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर हाजिरी दी, चादरपोशी की और अमन-चैन, भाईचारे और राष्ट्र की तरक्की की दुआ मांगी। कव्वाली मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद सुखदेव भगत, उद्घाटनकर्ता बेरमो विधानसभा के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया गया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा क...