मथुरा, मार्च 31 -- शाही मस्जिद ईदगाह में सोमवार को ईद की मुख्य नमाज पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शांतिपर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। नमाज के बाद देश में अमन चैन, भाईचारा और देश की तरक्की की दुआ मांगी। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का शुक्रिया अदा किया। रविवार को ईद का चांद दिखाई देने के बाद सोमवार को ईद उल फिरत मनाई गई। ईद की मुख्य नमाज शाही मस्जिद ईदगाह में शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने अदा कराई। ईदगाह कमेटी ने नमाज के लिए सुबह 8 बजे का समय निर्धारित किया था। नमाजियों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण नमाज के समय को 30 मिनट आगे कर दिया गया। ईद की नमाज के बाद होने वाला खुतबा हाफिज कदीर ने पढ़ा। इसके बाद नमाजियों के हाथ दुआ के लिए उठे। देश में अमनचैन, देश की तरक्की और खुशहाली की द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.