शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- पक्का तालाब क्षेत्र में बिना परमिट दौड़ रहे अवैध टेंपो ने फिर लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया। रविवार को गांव बारिलालपुर निवासी अरवन अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पक्का तालाब चौराहे पर दिनभर अवैध टेंपो खड़े रहते हैं और क्षमता से अधिक सवारियां लेकर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों और अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है। स्थानीय दुकानदार और राहगीर बताते हैं कि क्षेत्र बार-बार दुर्घटनाओं का केंद्र बन रहा है, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.