आगरा, मई 29 -- शहर में नाले निर्माण कार्य और अमृत योजना की पाइप लाइन डालने के काम से शहर के मुख्य रोड और गलियां खोदने से सबकुछ अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क किनारे खोदे गए नालों और मलवा पड़ा होने से बाजारों में दुकानदारी पर भी असर पड़ा है। लोगों ने दुकान और निर्माणधीन नाले के बीच आने जाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए हैं, लेकिन दुकानदारी ना के बराबर है। शहर में बरसात से पहले नालों के निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। यह काम नगर विकास विभाग की योजना से जारी धनराशि से नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है। शुरूआत में आठ नाले बनाए जा रहे हैं। जिनमें सहावर गेट और सोरों गेट क्षेत्र में काम कराया जा रहा है। पालिका के निर्माण अनुभाग की देखरेख में कार्यदायी ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से नालों की खुदाई और फिर पक्के नाले बनाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.