नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- हॉन्ग कॉन्ग में दूसरे विश्वयुद्ध का करीब 100 साल पुराना बम मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। एक इमारत के निर्माण के दौरान जब भारी-भरकम बम मिला तो प्रशासन तुरंत ऐक्टिव हो गया और पूरा इलाका खाली करवा लिया गया। बम से मची दहशत के बीच करीब 6000 लोगों को उस इलाके से दूर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक इस बम का वजन 450 किलो के आसपास है और इसकी लंबाई 1.5 मीटर है। पुलिस का कहना है कि बम बेहद खतरनाक है और इसे नष्ट करने के दौरान भी फटने का खतरा है। बम को डिस्पोज करने का अभियान तुरंतशुरू कर दिया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक आसपास की 18 बिल्डिंगों को खाली करवा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने डोर टु डोर जाकर मुआयना किया कि कोई बचा तो नहीं है। बता दें कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हॉन्ग-कॉन्ग और जापान के बीच भीषण युद्ध हुआ था। यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.