लातेहार, अक्टूबर 25 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र स्थित खुदरा शराब दुकान में नियमों की खुलेआम अनदेखी कर प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार दुकान संचालक द्वारा खुदरा बिक्री के बजाय शराब की थोक में आपूर्ति की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह आपूर्ति नेतरहाट, बारेसांढ, छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र और जयरागी जैसे इलाकों तक की जा रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि दुकान पर नियमों के अनुसार रेट चार्ट तक प्रदर्शित नहीं किया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों की जानकारी नहीं मिल पाती। पारदर्शिता की कमी और मनमानी कीमतों पर बिक्री के चलते उपभोक्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है। इस संबंध में जब उत्पाद विभाग के निरीक्षक सोनू कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.