सीवान, दिसम्बर 31 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में खुदरा खाद विक्रेताओं का निरीक्षण कृषि समन्वयकों द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को रजनपुरा बाजार स्थित सिंह फर्टिलाइजर खुदरा खाद दुकान का निरीक्षण कृषि समन्वयक उपेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में लगाए गए सूचना पट्ट पर अंकित खाद एवं निर्धारित रेट सूची का मिलान किया गया। साथ ही स्टॉक रूम में रखे उर्वरकों की भौतिक जांच कर स्टॉक व भंडारण पंजी से मिलान किया गया। इसके अलावा खाद विक्रय में प्रयुक्त ई-पॉश मशीन की भी जांच की गई, जो सही पाई गई। मौके पर खाद ले जा रहे किसानों से भी पूछताछ की गई, जिसमें किसानों ने बताया कि उन्हें खाद निर्धारित सरकारी दर पर ही मिल रही है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय न...