समस्तीपुर, जनवरी 1 -- मोरवा। मोरवा के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में नए साल के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। यहां खुदनी बीवी की मजार और शिवलिंग पर एक साथ पूजा के लिए दूर-दराज और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की मदद लेनी पड़ी। हर साल यहां भक्तों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही नए साल का जश्न मनाया। मंदिर के बाहर मेले जैसा नजारा था, जहां खेल-तमाशे वालों ने लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया। भीषण ठं...