लखनऊ, जनवरी 27 -- प्रेम संबंध टूटने से आहत 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन समय रहते परिजनों और पुलिस की सतर्कता से उसकी जान बच गई। युवक का कृष्णा नगर निवासी एक युवती से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने के बाद उसने युवक से संबंध तोड़ लिए, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। मंगलवार को युवक घर पहुंचा और आत्महत्या की नीयत से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया, उसकी हालत देख परिजनों को शक हो गया। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा था। स्थिति गंभीर देख परिवार वालों ने सुबह लगभग 10.44 पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने मामले से निगोहां पुलिस को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही निगोहां पुलिस समय रहते मौके पर पहुंची। एसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.